फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खाते से शातिरों ने निकाले 40 हजार

Sat, 05 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सरकार दैनिक मजदूरी 20 रूपये बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबा एंकलेव में रहने वाले चिकित्सक के खाते से शातिरों ने दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मिले मैसेज से ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने फौरन ही एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबा एंकलेव में रहने वाले विनीत भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जहांगीराबाद सीएचसी में डेंटिस्ट हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रेलवे रोड बुलंदशहर में खाता है। बैंक ने एटीएम कार्ड भी जारी कर रखा है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर की रात मोबाइल पर मैसेज आया।
विज्ञापन


जिससे पता चला कि खाते से 20 हजार रुपये निकल गए हैं। जब तक कुछ समझ पाता अगले ही मिनट एक और मैसेज आया। जिससे पता चला कि खाते से 20 हजार रुपये और निकल गए हैं। एटीएम कार्ड चेक किया तो वह उनकी जेब में था। विनीत ने फौरन ही एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया।
विज्ञापन


इसके बाद कोई मैसेज नहीं आया। चिकित्सक ने जब बैंक प्रशासन से बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। विनीत ने शातिरों के खिलाफ तहरीर एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा  रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें