फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को रिझाने के लिए बाटने जा रहे थे ये ‘जहरीली शराब’

Tue, 07 Feb 2017 12:52 AM IST
चंद्रपाल सिंह सेंगर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने जहरीली शराब जब्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाताओं को रिझाने के लिए गांवों में बटने जा रही ‘जहरीली शराब’ को पुलिस ने कानपुर देहात के रूरा में पकड़ लिया। यहां से भारी मात्रा में अवैध शराब और केमिकल से भरे दो जरीकेन बरामद किए हैं। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है जिसने शुरूआती पूछताछ में बताया कि यह शराब अकबरपुर-रनियां के एक प्रत्याशी के भाई की है। चुनाव में इसका इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने अभी प्रत्याशी के भाई का नाम मुकदमे में नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन


41 पेटी देशी शराब व दो जरीकेन में भरा केमिकल बरामद
रूरा के शिवाजी नगर मोहल्ले में पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर केशव भदौरिया पुत्र बलवान सिंह के घर से 41 पेटी देशी शराब व दो जरीकेन में भरा केमिकल बरामद किया। पकड़ी गई शराब की 20 पेटियों पर लेबल नहीं लगा था। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। मौके से 2 किलोग्राम यूरिया के साथ 500 ग्राम नौसादर भी बरामद किया गया है। जानकारों के मुताबिक इसी को मिलाकर नकली शराब बनाई जाती है। ज्यादा मात्रा में पीने से व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। 

बरामद की गई कार दिल्ली के नंबर की
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पकड़े गए केशव भदौरिया ने बताया कि यह शराब एक प्रत्याशी केे भाई की है। प्रत्याशी के भाई ने यहां पर अवैध शराब रखने के लिए दी थी। एसपी ने कहा कि तथ्यों की जांच की जा रही है, मोबाइल फोन से बातचीत की रिकार्डिंग भी निकाली जा रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस पूरे मामले में गंभीरता से ले रही है। आशंका जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में इस शराब का प्रयोग करने की तैयारी थी। केमिकल क्या है, कितना खतरनाक है, क्या मिलावटी शराब बनाने का धंधा हो रहा था, इन सब सवालों के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। रूरा एसओ बीएस पोनिया ने बताया कि फिलहाल केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ अकबरपुर आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जहां से शराब पकड़ी गई, वह क्षेत्र भी अकबरपुर-रनियां में आता है। केशव के पास से बरामद की गई कार दिल्ली के नंबर की है। केशव ने कुबूल किया है कि इसी कार से शराब की तस्करी की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें