फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बाहर पुलिस ने फिर की बदसलूकी, जड़ा थप्पड़

Sun, 04 Dec 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस के रंगरूटों ने किया एटीएम पर कब्जा
विज्ञापन
एसबीआई की अलीगंज स्थित सिटी ब्रांच मेें एटीएम की लाइन में रंगरूटों का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में रविवार को बैंक बंदी में खुली एटीएम पर पुलिस में नए भर्ती हुए सिपाहियों(रंगरूट) ने कब्जा कर लिया। लाइन में लगे अन्य खाताधारकों से बदसलूकी की। इस बीच एक को थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


इस पर खाताधारकों ने लामबंद होकर रंगरूटों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खबर मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने फोर्स भेजकर स्थिति संभाली। रविवार को बैंक की छुट्टी होने से एटीएम पर पैसे निकालने वालों की भीड़ थी। अमर टाकीज के पीछे स्थित स्टेट बैंक की सिटी ब्रांच की एटीएम में खाताधारकों की लंबी लाइन थी।

दोपहर को पुलिस लाइन से कुछ रंगरूटों का जत्था यहां पैसा निकालने आया गया। लाइन में लगे अन्य खाताधारकों को धौंस धमकी देकर जबरन अपनी लाइन बना ली। कुछ महिलाएं भी रंगरूटों की बदसलूकी का शिकार हुईं। रंगरूटों ने लाइन में लगे एक युवक सुनील (छावनी) को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


इससे खाताधारक लामबंद होकर भड़क उठे। स्थिति बिगड़ती की तभी पुलिस के अधिकारियों को खबर मिल गई और उन्होंने पुलिस बल भेज दिया। पुलिस ने आकर नाराज खाताधारकों को समझा-बुझाकर शांत किया। उधर, मीडिया के कैमरे देखकर कई रंगरूट मुंह छिपाकर वहां से खिसक लिए। मामला वहीं रफादफा हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें