फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: एटीएम में चोरी का प्रयास, तोड़फोड़ के बावजूद कैश बॉक्स नहीं निकाल पाया अपराधी, एक गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 02:38 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
टूटी पड़ी एटीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के भरथना में एटीएम तोड़ने का एक मामला सामने आया है। कस्बा चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मोतीगंज में गश्त के दौरान मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक द्वारा मशीन की डिस्प्ले तोड़ दी गई है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की जानकारी दिए जाने पर सीएमएस कंपनी के सौरभ कुमार ने आकर पड़ताल कर बताया कि एटीएम में मंगलवार की शाम 5 बजे तक साढे 15 लाख रुपये थे। चोर मशीन का कैश बॉक्श नहीं तोड़ पाए जिससे उसमें रखा कैश सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें