फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरा अंतः भाभी की बहन से हुआ था प्यार, शादी से इनकार पर हो गया ‘सिर पर खून सवार’

Sat, 19 Aug 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल के बाहर जमा गांववालों की भीड़
पियूष ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी प्रेम कहानी का अंत इतना बुरा होगा। भाभी की बहन के प्यार में वो इतना पागल हो गया कि उसने अच्छा और बुरा सोचना भी बंद कर दिया। घरवालों का दबाव और प्रेमिका के शादी से इनकार से नाराज पियूष ने उसे जान मारने के बाद खुद को भी खत्म कर लिया। प्रेमी-प्रेमिका की मौत का ये सनसनीखेज मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। 
कानपुर देहात घाटमपुर सजेती घाटमपुर थानाक्षेत्र के अज्योरी गांव में एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सीओ और थाना पुलिस के साथ फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया।   
विज्ञापन

2 of 4
फाइल फोटो रीता देवी
अज्योरी गांव निवासी श्रीपाल कोरी की बड़ी पुत्री पप्पी की शादी पांच वर्ष पहले थाना नौबस्ता (कानपुर) के मछरिया निवासी बबलू कोरी पुत्र विश्वंभर कोरी के साथ हुई थी। पप्पी का देवर पियूष उर्फ छोटू कोरी (25) अक्सर भाई की ससुराल अज्योरी आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसका अपनी भाभी की छोटी बहन रीता देवी (21) से प्रेमप्रसंग चलने लगा। रीता ने इसी वर्ष बीएसएसी की परीक्षा पास की थी। जबकि, पियूष उर्फ छोटू हाईस्कूल फेल था और वाहन चालक था। 
विज्ञापन

3 of 4
रीता के दरवाजे के बाहर खड़ी पियूष की बाइक
बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद घरवाले उसके लिए अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पियूष बौखला गया और वह रीता और उसके घरवालों पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया और पियूष के अज्योरी आने पर भी आपत्ति करने लगे।  शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे पियूष उर्फ छोटू अकेले ही बाइक से अज्योरी आया। उस समय रीता अपने मकान के दरवाजे पर बैठी थी। जबकि, उसके मां-बाप कुछ दूरी पर स्थित पशुबाड़े में थे। पियूष ने आते ही रीता का हाथ पकड़ा और उसको घसीटता हुआ मकान के अंदर ले गया। वहां उसने शादी के लिए हां करने का दबाव बनाया। लेकिन, जब रीता ने इंकार किया तो उसने तमंचा निकालकर उसके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

4 of 4
घटनास्थल के बाहर जमा गांववालों की भीड़
गोली चलने की आवाज सुनकर श्रीपाल का पड़ोसी कामता प्रसाद संखवार घर के भीतर पहुंचा तो पियूष ने उसे भी तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद उसने खुद भी अपनी कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली। प्रेमी-प्रेमिका के शव अगल-बगल खून से लथपथ पड़े थे और पास में ही 315 बोर का तमंचा भी पड़ा था। 
सनसनीखेज घटना की खबर पर गांव में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष प्रयाग नरायण बाजपेई और सीओ अजय कुमार फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। शाम को फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें