फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में रात होते ही शुरू हो जाती है पत्थरबाजी

Fri, 09 Sep 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ कानपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के देहात इलाके के गलुवापुर गांव में अंबेडकर पार्क पर रात के समय अचानक पथराव होने की खबर मिली है। घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें बीते कई दिनों से रुक-रुककर रात में हो रहे पथराव से जहां लोगों में भय बना हुआ है, वही कुछ लोग इस घटना को अराजक तत्वों की बेजा हरकत होने की संभावना मान रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पुत्तनलाल ने गुरुवार की रात अचानक पत्थर गिरने पर पार्क के पास रह रहे नरेश यादव की पुत्री रानी व पप्पी के चोट आने पर मामले की जानकारी डेरापुर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ ठोस हाथ नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने रात के समय गांव वालों की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर दिया है। इस बीच गावं के इर्द-गिर्द सुरक्षाकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

गांव वालों का कहना है कि रात के समय एक बार पहले भी पथराव हुआ था, लेकिन उस दौरान किसी के चोटिल न होने के चलते वाकये को गंभीर रूप से नहीं देखा गया। चूंकी गांव वाले इस घटना को दंगे भड़काने की साजिश से जोड़कर देख रहे है इसलिए उनका कहना है कि पथराव से किसी बड़ी घटना के घटने के आसार भी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वाले अपने बच्चों को लेकर खासे चिंतित हैं। इसलिए रात के समय वे अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे।


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें