फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू नवल काे न्यायालय के गेट से पुलिस ने दबाेचा, माैत के डर ने किया था सरेंडर करने काे मजबूर

Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डाकू नवल धाेबी
विज्ञापन
अजय देवगन की फ‌िल्म गंगाजल का एक सीन है ज‌िसमें अपराधी काे न्यायालय में सरेंडर करने से पहले ही पुल‌िस दबाेच लेती है। ठीक उसी तरह च‌ित्रकूट की सतना कचहरी में आत्मसमर्पण के इरादे से आये एक डाकू काे पुल‌िस ने दबाेच ल‌िया। 
विज्ञापन


यूपी एमपी के चित्रकूट क्षेत्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैलाने वाले 30 हजार के इनामी डाकू नवल धोबी को शनिवार को एमपी पुलिस ने सतना कचहरी परिसर से दबोच लिया। नवल आत्मसमर्पण के लिए गुपचुप तरीके से कचहरी पहुंचा था। भनक लगने पर पुलिस ने धर दबोचा। उस पर हत्या, अपहरण, फिरौती वसूलने आदि के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। 

चित्रकूट और मप्र के नया गांव थाना क्षेत्र के आसपास इनामी डाकू नवल धोबी गैंग की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं। डाकू को दबोचने के लिए सतना एसपी राजेश हिंगड़कर व चित्रकूट एसपी प्रताप गोपेंद्र रोजाना जंगल में कांबिंग कर रहे थे। इससे घबराया गैंग सरगना नवल आत्मसमर्पण करने सतना पहुंच गया। शनिवार सुबह कचहरी में एक वकील से कागजात तैयार कराए।
विज्ञापन


दोपहर को विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में वकील कागजात लेकर पहुुंचे तो गेट के बाहर डाकू नवल खुद के बुलाए जाने का इंतजार कर रहा था।इस बीच पुलिस को नवल के आत्मसमर्पण की भनक लग चुकी थी। बिना वर्दी के कचहरी पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डाकू को पहचानते ही कोर्ट में घुसने से पहले दबोच लिया।

इसके बाद आईजी रीवा उमेश जोगा व एसपी सतना राजेश हिंगड़कर कचहरी पहुंचे और डाकू को सतना सिटी कोतवाली ले गए। एसपी ने बताया कि नवल पर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी व फिरौती वसूलने के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के लिए उसे एमपी के नया गांव थाने लाया जाएगा। यहां विस्तृत पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें