फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: नशे में धुत दो भाइयों ने पत्थरों से कुचल कर पुजारी को उतारा मौत के घाट

Tue, 30 Mar 2021 04:50 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज स्थित फूलमती मंदिर के पुजारी का सिर नशे में धुत दो भाइयों ने पत्थरों से कुचल दिया। घटना का पता चलने पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी घायल पुजारी को उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला नवाबगंज निवासी महेंंद्र यादव (55) अविवाहित थे। पिछले लगभग छह वर्ष से वह कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में स्थित फूलमती मंदिर में पूजा पाठ करते थे। वहां उन्हें पुजारी का दर्जा दे दिया गया था। इससे इतर वह मोहल्ले में ही अपने भांजे सुरेश के साथ रहते थे।

मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे महेंद्र फूलमती मंदिर में मौजूद थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने पत्थरों से महेंद्र यादव का सिर कुचल दिया। घटना का पता चलने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। कस्बे के समाजसेवी अनिल गुप्ता आनन-फानन अपने निजी वाहन से महेंद्र यादव को जिला चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय संडीला के पास महेंद्र यादव की मौत हो गई। घटना से सांडी कस्बे में रोष व्याप्त हो गया। घटना को लेकर नगर पालिका क पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, चंद्रभूषण रस्तोगी आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें