फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये की खातिर मार डाला

Sat, 10 Sep 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हरदोई पिहानी में पंडरवा किला के पास अधेड़ की हत्या महज तीन सौ रूपए की खातिर की गई थी। वारदात के बाद हिरासत में लिए गए अभियुक्त रामू ने यह खुलासा करते बताया कि वारदात के दिन मृतक समेत चार लोगों ने देशी शराब के पाउच मंगवाए थे। तीन सौ रूपये में तेरह पाउच उसने अपना मोबाइल रख कर आरोपी संजय से खरीदे थे। पीने के बाद नशे में इसी लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद बात बढ़ी और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घायावस्था में उसे बाग में ही छोड़ कर सब फरार हो लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पंडरवा किला गांव का फकीरे (55) पुत्र पंडरवा भिरिया के बीच स्थित बाग में मरणासन्न हालत में पड़ा पाया गया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही रामू पुत्र बालक राम व जमुनहारा निवासी डालचंद पुत्र गोकुल और संजय पुत्र तौले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों का कहना था कि रामू ही फकीरे को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने रात में ही रामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रामू ने बताया कि शराब पीने के लिए चारों बाग में जमा हुए थे। पैसे नहीं होने पर उसने अपना मोबाइल तीन सौ रूपये में संजय के पास गिरवी रखकर तेरह क्वार्टर शराब के पाउच खरीदे थे। इसके बाद सबने शराब पी फिर लेनदेन के विवाद में सभी आपस में भिड़ गए।  इस बीच तैश में आकर तीनों ने फकीरे को लाठी- डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर मार कर घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़ कर वह लोग वहां से फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि आरोपी रामू, डालचंद और संजय के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें