फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां के दिये जहर’ से मरने के पहले 12 साल की अंशिका का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 29 Apr 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
12 साल की अंशिका का मरने से पहले बयान का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
कानपुर  के घाटमपुर में मां रेखा द्वारा दिये जहर से मरने के पहले 12 साल की बच्ची अंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची कह रही है कि किस तरह मां ने उसे जहर पिलाया। थोड़ी ही देर बाद लड़की दम तोड़ देती है। ये वीडियो गांव के ही किसी शख्स ने उस समय बनाया था जब अंशिका अपने पिता रमेश की गोद पर जिंदगी की अंतिम सांसें ले रही थी।   
विज्ञापन


घाटमपुर नंदना चौकी के तरगांव में एक झगड़ालू मां ने पति से रोज-रोज के झगड़े की खीज अपनी 12 साल की मासूम बच्ची पर उतारी और उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। पति के काम पर जाने के बाद मां ने पानी में घोलकर बच्ची को जहर पिला दिया। तड़पती हुई बच्ची भागकर पिता के पास पहुंची और गिर पड़ी। बिलखते हुए सबको बताया कि मम्मी ने जहर पिला दिया। सब लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन बच्ची मर गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

तरगांव निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता गांव-गांव बाजारों में फेरी लगाता है। पत्नी रेखा व तीन बच्चे अंशिका (12), नैंसी (7) और अंकुश उर्फ विशाल (5) के साथ गांव में रहता है। रमेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव की साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने चला गया। सुबह करीब 11 बजे उसकी बड़ी पुत्री अंशिका लड़खड़ाती हुई भागकर उसके पास पहुंची और बताया कि मां ने पानी में घोलकर चूहामार दवा जबरन पिला दी है। रमेश और आसपास के दुकानदार अंशिका को पतारा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांववालों के मुताबिक रमेश की पत्नी रेखा झगड़ालू है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। जहर देकर मारे जाने की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस सीएचसी पहुंची। बाद में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि रमेश की तहरीर पर पत्नी रेखा गुप्ता के खिलाफ बेटी को जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेटी को जहर क्यों दिया, अभी तक इसकी वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें