कन्नौज जिले में घर में घुसकर 10 वर्षीय बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने भाइयों की मदद से विधवा से दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शनिवार को सैदहा में रहने वाले बालक राम, सुनील और रमेश पुत्रगण मिड़ई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि पति की मौत हो गई है। वह घर में 10 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। 18 अक्तूबर 2020 की रात तीनों आरोपी घर में घुस आए। बेटे व मुझे पीटकर जख्मी कर दिया। बालक राम ने बेटे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सुनील ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।