उन्नाव जिले में रिश्ते के चचेरे नाना ने तीन साल की बच्ची से घर में उससे दुष्कर्म किया। पड़ोसी के घर ढोलक देकर लौटी बच्ची की मां अपने चाचा की हरकत देखकर दंग रह गई। बच्ची की मां का आरोप है कि चाचा ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ ने पहुंचकर जांच की। बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। एसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला 20 दिन पहले अपने मायके पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव आई थी। महिला का आरोप है कि 25 फरवरी की रात पड़ोस में बरात थी। उसकी पड़ोसन रात में घर आई और ढोलक मांगी।
उसने ढोलक घर पहुंचा देने की बात कही और चली गई। महिला ने बताया कि वह कमरे से ढोलक लेकर पड़ोस में देने चली गई। इसी दौरान घर में मौजूद उसके चाचा ने उसकी तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।
जब वह ढोलक देकर घर लौटी तो चाचा की हरकत देख सन्न रह गई। आरोप है कि उसने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।
घर वालों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्ची से दुष्कर्म की घटना का पता चलते ही एसपी विक्रांतवीर, एएसपी विनोद कुमार पांडेय व सीओ एमपी शर्मा कोतवाली भी घटना स्थल पहुंचेे और जांच की।
एसपी के निर्देश पर कोतवाल केएन पांडेय ने बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजगैन थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में रहता है आरोपी
बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी अजगैन थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में रहता है। वह झोलाछाप है और ससुराल में क्लीनिक भी खोले है। 25 फरवरी को वह गांव आया था। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। उसके तीन बच्चे भी हैं।