फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही को आरोपियों ने पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 26 Feb 2020 07:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही को आरोपियों ने घेरकर पीट दिया। पिटाई से चौकी प्रभारी और सिपाही घायल हो गए। चौकी प्रभारी ने कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार रात की है। मंगलवार शाम करीब सात बजे सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के गांव लालपुर निवासी मनोज उर्फ पप्पू और मनमोहन ने किसी बात को लेकर छोटे भाई सुनील कुमार को पीट दिया।

इसकी शिकायत पर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह रात करीब नौ बजे सिपाही गौरव कुमार के साथ मामले की जांच करने पहुंचे थे। चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह के मुताबिक, वह लोग मौके पर पहुंचे ही थे कि मनोज उर्फ पप्पू पुलिस टीम से अभद्रता करने लगा।

इसका विरोध करने पर मनोज उर्फ पप्पू, मनमोहन उर्फ गुड्डू पुत्र राम औतार, राम औतार पुत्र भूरालाल, रेखा देवी पत्नी अनिल, खुशबू, गोल्डी पुत्री मनोज और विनीता पुत्री मनमोहन ने उन्हें और सिपाही को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। बुधवार सुबह चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोट दर्ज कराई है।

कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। इससे सिपाही और चौकी प्रभारी चोटिल हो गए। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें