फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर बगिया में ले गया युवक, बनाया हवस का शिकार

Wed, 15 Jan 2020 04:23 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

बांदा जिले में मासूम से दरिंदगी की एक घटना सामने आई है। यहां पिता के साथ रिश्तेदारी आई चार साल की बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर बगिया में ले गया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


बालिका ने घर आकर जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव निवासी बांदा जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। साथ में उसकी चार साल की बेटी भी थी।

विज्ञापन

मंगलवार (14 जनवरी) को दोपहर जगदेव पुत्र भवानीदीन नामक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने बाग में ले गया और दुष्कर्म किया। पिता के मुताबिक आरोपी के घर उलाहना देने पर उससे धौंस-धमकी दी और बदसलूकी की।

पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2)1, 504, 506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें