यूपी के उन्नाव जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चार साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
यह घटना उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रविवार रात बच्ची माता व पिता के साथ घर के बाहर आग ताप रही थी। पास में ही गांव का युवक कमलेश (34) भी मौजूद था। पिता ने बताया कि कुछ देर के लिए वह व उसकी पत्नी घर के अंदर चले गए थे।
तभी कमलेश बच्ची को गोद में लेकर खेतों की ओर चला गया। वह जब घर से बाहर आए तो कमलेश व बच्ची गायब मिले। एक घंटे तक वह बच्ची की खोजबीन करते रहे। कुछ देर बाद बच्ची खुद घर पहुंची।