फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शादी समारोह में आई मासूम को बहलाकर खेत में ले गया युवक, किया दुष्कर्म

Mon, 02 Mar 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मां के साथ शादी समारोह में आई छह वर्षीय बालिका को बहलाकर युवक ने खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दरिंदे के चुंगल से छूटी बालिका रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उसकी मां ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी मकान में ताला डालकर फरार है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। रविवार की रात कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

इस समारोह में कस्बा निवासी एक महिला नाईगिरी का काम करने आई थी। उसके साथ उसकी छह वर्षीय पुत्री भी थी। जब महिला विवाह के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई, तभी दूध डेयरी मार्ग निवासी दशरथ यादव बालिका को बहलाकर गेस्ट हाउस से बाहर ले गया और अरहर के एक खेत में उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद भाग निकला। घटना के बाद बालिका रोती हुई मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापा मारा। लेकिन वहां ताला लगा मिला। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें