हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मां के साथ शादी समारोह में आई छह वर्षीय बालिका को बहलाकर युवक ने खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दरिंदे के चुंगल से छूटी बालिका रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
उसकी मां ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी मकान में ताला डालकर फरार है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। रविवार की रात कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का कार्यक्रम था।