यूपी के फतेहपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां खेत गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवती को अभी तक पूरी तरह से होश नहीं आया है।
परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार युवक पहले भी इसी तरह के आरोप में जेल जा चुका है।