फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जज हत्याकांड: मनु अभिषेक की सात घंटे की रिमांड मंजूर

Sun, 23 Oct 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जज प्रतिभा सिंह गौतम मर्डर केस में उनके पति मनु अभिषेक की सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) कोर्ट ने मंजूर कर ली है। पुलिस से पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस रविवार को सुबह 10 बजे मनु अभिषेक को जेल से निकालेगी। शाम पांच बजे तक उसे फिर जेल में दाखिल करना होगा। ऐसे में मनु का सात घंटे का रिमांड पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसी समय में पुलिस को न सिर्फ आलाकत्ल की बरामदगी करनी है, बल्कि प्रतिभा की हत्या कैसे हुई इसका भी खुलासा करना है। पुलिस क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन की तैयारी में भी है।

चर्चा थी कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 72 घंटे का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से सिर्फ सात घंटे की ही रिमांड मिल सकी। इतने कम समय में मनु को दिल्ली और मसूरी तक लेकर जाना संभव नहीं है। लिहाजा प्रयास यही किया जाएगा कि सर्किट हाउस कैंपस स्थित प्रतिभा के फ्लैट पर ही ले जाकर छानबीन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें