फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या काे एक्सीडेंट बनाने में जुटी पुलिस, खेत में मिला था शव

Mon, 14 May 2018 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

यूपी के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौंरा में पूर्व प्रधान का शव मोपेड सहित सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। खेत से निकल रहे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  

 

मृतक का शव उठाने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ते देख एएसपी आरके सक्सेना, एसडीएम सदर अमित राठौर व तहसीलदार अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 72 घंटे के भीतर हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने कर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। तब जाकर शव को लोगों ने उठने दिया।

विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ नामजद हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। शव को माथे और गले में चोट के निशान है। ग्राम जौंरा में रविवार की तड़के सुबह शौच क्रिया को निकले ग्रामीणों को सड़क किनारे राजन शुक्ला के खेत में एक युवक का शव मोपेड सहित पड़ा दिखाई दिया। इस पर परिजनों ने शव को पास जाकर देखा तो उसकी पहचान ग्राम बहादुर इंगुठियां के पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ राजू यादव के रूप में की।

इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व प्रधान के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे, और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी की। बाद में इंस्पेक्टर कोतवाली मदन गोपाल गुप्ता और सीओ सिटी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंची।  जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पिता नाथूराम यादव से जानकारी की।
विज्ञापन


उधर हत्या के इस प्रकरण में मृतक के भाई ब्रजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की ओर से दी गई लिखित तहरीर में दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम दहगांव निवासी युवक राजू अवस्थी के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि शव के माथे और गले में चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया देखने पर हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा।

आरोपी राजू अवस्थी पुलिस हिरासत में है। पूछताछ जारी है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ राजू यादव की हत्या के मामले में जांच करने पहुंची कोतवाली पुलिस लगभग एक घंटे तक उसे एक्सीडेंट का रूप देती रही। इसी बीच ग्रामीणों की ओर से कुछ तथ्य दिखाए जाने के बाद पुलिस कर्मियों को मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें