फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टैंकर माफिया पर स्टोरी कवर करने गया था टीवी रिपोर्टर, बदमाशों ने कैद कर की मारपीट

Mon, 14 May 2018 05:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव से भी सामने आया है। यहां शनिवार को सुशांत कुमार नामक रिपोर्टर संदिग्ध पानी माफिया पर स्टोरी कवर करने गया था, उसके साथ एक कैमरामैन भी था। जब वह रविवार को अपना काम खत्म कर वापस लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनके साथ मारपीट शुरु कर दी।

विज्ञापन


रिपोर्टर के सहकर्मियों ने बताया कि सुशांत ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान वहां कुछ वीडियो भी बनाए थे और जब वह रविवार को वापस लौट रहा था तभी कुछ बदमाशों ने उसे और कैमरामैन को घेर लिया। इसके बाद दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटने वाला आदमी उन्हें धमकी दे रहा था कि वह उन्हें मार कर उनके शवों को दफना देगा।

सहकर्मियों के मुताबिक इस मामले पर रिपोर्टर कुमार ने उन्हें बताया था कि कैमरामैन घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद कुमार को एक खाली घर में ले जाकर कैद किया गया। जहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे लगातार धमकाया जा रहा था कि यदि वह वीडियो डिलीट नहीं करेगा तो उसे मार दिया जाएगा। इसके बाद फतेहपुर बेरी पुलिस ने वहां पहुंचकर कुमार को उनके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक गुंडे वहां से भाग चुके थे। 
विज्ञापन


हालांकि टेलीवीजन चैनल की शिकायत पर पुलिस ने चोट पहुंचाने और गैर कानूनी तरीके से कैद करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपों की पुष्टि नहीं कर पाई है कि पानी टैंकर माफिया उस इलाके में सक्रिय है। साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी व्यक्ति दिल्ली जल बोर्ड से पानी का टैंकर भरवाने के लिए उनसे मोटी रकम वसूलता था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें