फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या

Sat, 30 Nov 2019 08:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई में हरपालपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुद्दपुरा मजरा खसौरा में पत्नी के मायके साथ न आने से आहत युवक ने घर आकर शनिवार दोपहर फांसी लगा जान दे दी। उसका शव कमरे में अगौछे के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुद्दपुरा मजरा खसौरा निवासी सुनील (26) पुत्र रामरहीस दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी ज्ञानवती के अलावा कामिनी व शिवानी दो बेटियां हैं।

वह दिल्ली में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक अनबन के चलते उसकी पत्नी ज्ञानवती बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। लगातार बुलाने पर भी आने को तैयार नहीं थी। एक सप्ताह पूर्व सुनील दिल्ली से घर आया था।

जहां से दूसरे दिन पत्नी को लाने ससुराल चल गया था। पत्नी के साथ आने से इंकार करने पर शुक्रवार की शाम सुनील घर आ गया था। जहां पर शनिवार की दोपहर उसने कमरे में अगौछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने आरोप से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके से न आने से आहत होकर सुनील ने आत्महत्या की है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। घरेलू कलह में उसने जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें