कानपुर के महाराजपुर में तीन युवकों ने एक छात्रा का नहाते हुए चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा की मां ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरवामीर गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। महिला का आरोप है कि गांव के तीन युवक मुलायम, छोटू व मनीष उससे आए दिन छेड़छाड़ करते हैं।