फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के फेसबुक पेज पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को बताया ‘सपा का एजेन्ट’

Wed, 29 Mar 2017 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुब्रत पाठक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में माहौल खराब करने वाला ऐसा मामला सामने आया है जिससे भाजपा और सपा दोनों पार्टियों में आक्रोश व्याप्त है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बनी हिंदू युवा वाहिनी नाम से फेक आईडी के द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  पर ‘सपा का एजेन्ट’ होने का आरोप लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आईडी बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

कन्नौज शहर के पाठकाना निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने मंगलवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 11 मार्च की रात को फेसबुक पर हिंदू युवा वाहिनी का लोगो लगी एक फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। इसमें उन्हें सपा का एजेंट बताने के साथ पैसा लेकर चुनाव हरवाने का आरोप लगाया गया है। उनकी छवि को धूमिल करने के लिए कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिन्दू युवा वाहिनी का फर्जी फेसबुक पेज बनाने वाले को पकड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें