फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में प्रेमी ने हत्या की फिर किया रेप

Sun, 18 Oct 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज के बनियापुरवा में छह दिन पहले लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संगीता (38) की हत्या कर दी थी और फिर उसके साथ रेप किया। शनिवार को यह खुलासा नवाबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की गिरफ्त में आए दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ में हुआ है। वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बल्ली भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी पश्चिम राजेश एस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बनियापुरवा ख्योरापट्टी निवासी सत्य नारायण श्रीवास्तव की पत्नी संगीता की रविवार को घर में हत्या हुई थी। वह घर में अकेली थी। बदमाश सत्य नारायण के घर से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लूट ले गए थे।

सर्विलांस के जरिए लूटे गए मोबाइल की लोकेशन मिली। नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला और क्राइम ब्रांच ने बिठूर के डल्लापुरवा निवासी जगदंबा प्रसाद के बेटे बबलू उर्फ बल्ली उर्फ राहुल और इसी क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी भूमि नारायण के बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया कि उसके और संगीता के तीन महीने से संबंध थे। वारदात के दिन वह बबलू के साथ मकान की पीछे की दीवार फांदकर संगीता के घर में घुस गया। बक्सा खोलकर दो हजार रुपये निकाले तो संगीता विरोध करने लगी। इस पर बाहर पड़ी बल्ली से हत्या कर दी। इसके बाद उसके साथ रेप किया। धर्मेंद्र के मुताबिक बबलू भी संगीता की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें