फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की बीएमडब्ल्यू ने कारोबारी को रौंदा

Sun, 18 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में आईजी आवास के पास शनिवार रात डॉक्टर की तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ओमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश चंद्र गुप्ता को जोरदार टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद डॉक्टर कार लेकर भागे लेकिन राहगीरों ने पीछा करके पकड़ लिया और पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार कार नरौना चौराहा स्थित नार्थ स्टार हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अभिषेक त्रिवेदी की बताई गई है। हादसे के समय डॉ. अभिषेक कार चला रहे थे।

जनरलगंज के राधा कृष्ण अपार्टमेंट निवासी गल्ला कारोबारी शनिवार रात परमट मंदिर के दर्शन करके बाइक से घर लौट रहे थे। आईजी आवास के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे और चालक कार लेकर पुलिस लाइन की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन


कुछ राहगीरों ने अपने वाहनों से कार का पीछा किया और महिला थाना के पास रोक लिया। चालक को पीटा। परिजनों का कहना है कि हादसे के काफी देर बाद पुलिस पहुंची और दिनेश को उर्सला ले गई। वहां डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया।

दिनेश को रिजेंसी हॉस्पिटल ले जाने के लिए बुलाई गई एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। हैलट के डॉक्टर अस्पताल का ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं दे रहे थे। इस पर फिर हंगामा हुआ। परिजनों ने जबरदस्ती सिलेंडर एम्बुलेंस में रखा और दिनेश को उसमें लिटाकर रिजेंसी हॉस्पिटल ले गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर अभिषेक त्रिवेदी शराब के नशे में कार चला रहे थे।

कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर नशे में हैं या नहीं। इसका पता मेडिकल रिपोर्ट आने पर चल सकेगा। डॉक्टर को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें