फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज करने वाली लड़की का हुआ ये हाल

Wed, 11 Jan 2017 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लड़की को घरवालों ने बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
उन्नाव सदर कोतवाली के एक गांव में घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज करना युवती को महंगा पड़ा। परिजनों को बेटी के कोर्ट मैरिज करने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। युवती के पिता ने जब अपने भाई को यह बात बताई तो चाचा ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। इससे युवती का सिर फटने के साथ ही हाथ में भी चोट आई। पिता ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवती ने प्रेमी को फोन पर इसकी जानकारी दी। प्रेमी ने अस्पताल पहुंचने के बाद हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग था। 30 दिसंबर को दोनों ने परिजनों को बिना बताए ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। सोमवार रात कोर्ट मैरिज के कागज परिजनों के हाथ लग गए। युवती के पिता ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। नाराज युवती ने चाचा ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। इससे युवती का सिर फटने के साथ ही हाथ में भी चोट आ गई। युवती की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने मारपीट की जानकारी प्रेमी को दी। मंगलवार को प्रेमी के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजन उससे मारपीट पर उतारू हो गए। इससे अस्पताल परिसर में हंगामा किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा शांत कराया। लड़की के परिजन प्रेमी से बारात लाने पर अड़ गए। प्रेमी का कहना था कि उसने कोर्ट मैरिज की है अब बारात लाने की जरूरत नहीं है। युवक को 15 जनवरी को विदेश जाना है इसलिए वह बारात लाने के लिए मना करता रहा। बाद में युवती के चाचा ने प्रेमी के पिता से फोन पर बात की। उन्होंने युवती को अपने घर में रखने की रजामंदी दे दी। बाद में युवक भी 15 जनवरी के पहले बारात लेकर आने की बात पर राजी हुआ। तब हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें