इंस्पेक्टर की बेटी दीप्ति से चेन लूट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में चेन लूट की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को लुटेरों ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की बेटी के साथ लूट की वारदार को अंजाम दिया।
यह घटना बर्रा 2 कोचिंग मंडी की है। लुटेरों ने दीप्ति सिंह की चेन लूट ली। दीप्ति के पिता भानु प्रताप सिंह मथुरा में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।