पुलिस की टीमें मौके पर कर रहीं तफ्तीश, लोगों से हो रही पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर थाना सुमेरपुर कस्बे के गुरगुज मोहल्ला निवासी जहीर (65) की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहीर लेदर का कारोबार करते थे। पुलिस इस हत्या की वजह लेनदेन मान रही है। मामले की जांच के लिए फॉरेन्सिक टीम भी लगा दी गई है।
जहीर मंगलवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद जैसे ही चाय पीने के लिए दुकान पर आगे बढ़े तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कई गोलियां जहीर के बदन को छलनी करते हुए आर-पार हो गईं। दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है पुलिस लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही है।