फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर कंपनी खोलकर इस तरह किया गया ‘कालाधन-सफेद’

Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव लाल
विज्ञापन
कानपुर वाणिज्यकर के निलंबित एडिशनल कमिश्नर केशव लाल ने अपने काले कारनामों में पत्नी को भी बराबर का सहभागी बनाया। हालांकि उनकी भूमिका अभी तक साबित नहीं हुई है लेकिन केशव लाल की करतूतें सभी के सामने हैं। केशव लाल ने रिश्वत से हर महीने होने वाली कमाई को खपाने के लिए पत्नी के नाम से नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी खोली थी। जांच में यह कंपनी बोगस पाई गई।
विज्ञापन
  इसका इस्तेमाल सिर्फ कालेधन को सफेद करने में किया गया। आयकर विभाग इस बिंदु पर भी जांच कर रहा है कि इस कंपनी में अब तक कितना कालाधन सफेद किया गया। क्या किसी और ने भी इसमें निवेश किया या अपना कालाधन सफेद किया। 

काले को सफेद किया, फिर खरीदी प्रॉपर्टी 
केशव लाल ने पत्नी के नाम से खोली कंपनी के जरिये पहले कालाधन सफेद किया। फिर उस रकम से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पत्नी के नाम से ही करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदीं। केशव लाल की पत्नी के नाम लखनऊ के आशियाना और इलाहाबाद में एक-एक आलीशान मकान, नोएडा में एक मकान और दो फ्लैट, गाजियाबाद में 400 वर्ग फीट के एक प्लॉट और दो फ्लैट हैं। एनएच-24 के किनारे बस रहे हाईटेक शहर वेब सिटी में भी दो बेशकीमती फ्लैट खरीदे। दो और फ्लैटों का बयाना दिया जा चुका है। इन सभी की कीमत 70 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें