प्रिया की दोनों किडनी खराब बताई गईं
शरीर में सूजन के अलावा उल्टी व घबराहट होने लगी। दिखाई देना कम हो गया। शिकायत की तो वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने ब्लड निकालकर डस्टबिन में फेंक दिया। वहीं, फोन पर आरोपी डॉक्टरों से बातकर उपचार करने लगे। इसके बाद तीसरे दिन पहुंची डॉ. नीलम ने कुछ दवाएं लिखकर डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद भी पत्नी हालत में सुधार न होने पर दूसरे निजी हास्पिटल में भर्ती किया, जहां जांच में प्रिया की दोनों किडनी खराब बताई गईं।
थाना प्रभारी बोले- रिपोर्ट दर्जकर ली गई है
पिंटू के मुताबिक न्यू कुबेर हॉस्पिटल अस्पताल प्रबंधक डॉ. आरके सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल, डॉ. नीलम यादव के अलावा तीन पैरामेडिकल की शिकायत सीएमओ कार्यालय में कई बार की। साथ ही जिलाधिकारी, थाना, पुलिस अधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर ली। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।