अब तक सर्वेक्षण के नौ संस्करण आयोजित हो चुके हैं। इस बार का 10वां संस्करण स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ थीम पर आयोजित किया गया। हिमाचल ने इस बार अपनी पुरानी रैंकिंग में बड़ा सुधार करते हुए शीर्ष 20 में स्थान हासिल किया है। शहरी विकास विभाग के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की देखरेख में चलाए गए केंद्रित अभियानों का परिणाम नगर परिषद ठियोग की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। शहरी विकास विभाग, नगर निकायों के अधिकारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय लोगों की सामूहिक भागीदारी ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। प्रभावी निगरानी, स्वच्छता अभियानों और ठोस नीतियों के जरिए प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।