कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र की न्यू ईदगाह कॉलोनी में पांच साल से बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे वेल्डिंग कारीगर नूरअली उर्फ गुड्डू (52) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी घर लौटीं और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं, तो कमरे में पति का शव लटका मिला। उनकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे और नूरअली को निजी अस्पताल ले गए।
यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नूरअली के छोटे भाई राजू ने बताया कि वह करीब पांच साल से मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। रात में नींद नहीं आती थी और कई बार अचानक उठकर चलने लगते थे। हैलट में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ था। परिवार में पत्नी शबाना और बेटी तमन्ना हैं। राजू के मुताबिक, मंगलवार को पत्नी और बच्चे घर से बाहर गए थे।