फोम के सही इस्तेमाल के बाद ही नियंत्रण संभव हो पाएगा
पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल विभाग की टीमें जुटी रहीं। सुबह तक विभिन्न क्षमताओं की छोटी-बड़ी मिलाकर अब तक 100 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल किया जा चुका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में 80 से 100 फायर कर्मी लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं। सीएफओ का कहना है कि केमिकल के पूरी तरह जलने या फोम के सही इस्तेमाल के बाद ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण संभव हो पाएगा।
करोड़ों का नुकसान, नालियों में बहा केमिकल युक्त पानी
इस भीषण अग्निकांड में फैक्टरी का अगला हिस्सा छोड़कर पूरा परिसर जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। अंदर रखी मशीनें, कच्चा माल और केमिकल जलकर राख हो चुका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान करोड़ों रुपये में है।
सांस लेने में भी भारी तकलीफ
हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आधिकारिक आंकलन सामने आ सकेगा। वहीं, आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया पानी केमिकल युक्त होकर आसपास की नालियों में बह रहा है, जिससे एक किलोमीटर के दायरे में तीव्र दुर्गंध फैल गई है और स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।