फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला…कर्ज चुकाने के चक्कर में बना फर्जी एजेंट, बाबुओं की मिलीभगत से उड़ाते थे रकम

Wed, 18 Nov 2026 09:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी डाकघर के बाबुओं की मिलीभगत से मृतकों और निष्क्रिय खातों से फर्जी तरीके से रकम पार करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर उप डाक घर में हुए करोड़ों के घोटाले के मुख्य आरोपी कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय को घाटमपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि उसने 1989 से 1999 तक डाक सेवक के रूप में अस्थायी तौर पर काम किया था। डाकघर में तैनात रहे बाबुओं की मिलीभगत से उसने इस घोटाले को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि 2015 में बड़ी बेटी अनुष्का की शादी की थी, जिसमें उस पर करीब 3.50 लाख रुपये कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने डाकघर में कार्यरत रहे एक बाबू से बात की थी। उसके कहने पर ही एजेंसी लेकर फर्जीवाड़ा शुरू किया था। 2020 में बाबू के ट्रांसफर के बाद डाकघर में बाबू नरेश की नियुक्ति हुई जिसने शैलेंद्र को धमका कर 80 फीसदी हिस्सा लेना शुरू कर दिया और 20 प्रतिशत हिस्सा शैलेंद्र को दिया था।

Trending Videos

दो प्राथमिकी की जांच अलग-अलग की जाएगी
पुलिस ने डाकघर के अभिलेखों की जांच की तो सामने आया कि 2020 से 2024 के बीच 25 से 29 लाख तक का घोटाला हुआ है। नरेश वर्तमान में गंगाघाट में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक उसे भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अब दोनों का आमना–सामना कराया जाएगा। सीपी ने बताया कि फिलहाल मामले में दर्ज दो प्राथमिकी की जांच अलग-अलग की जाएगी। बाबू नरेश से शैलेंद्र की मिलीभगत सामने आई है।

यह था पूरा प्रकरण
घाटमपुर उप डाक घर में हुए घोटाले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। 21 लोगों की तहरीर पर डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, एजेंट समेत छह लोगों के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कानपुर डाक घर अधीक्षक रवि की तहरीर पर क्लर्क शिवम सचान और उप डाक पाल राकेश मिश्रा के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र को पकड़ा
रवि कुमार ने बताया था कि घाटमपुर निवासी आकांक्षा चौरसिया ने शिकायत देकर पिता के खाते से चार लाख 15 हजार रुपये, दो लाख 98 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया था। जांच में तत्कालीन डाक सहायक शिवम सचान निवासी बिजौली थाना चांदपुर, फतेहपुर व उप डाकपाल राकेश कुमार मिश्रा निवासी कृष्ण विहार नौबस्ता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया था। पुलिस में दोनों को कस्बे की पोस्ट ऑफिस गली से 15 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। एजेंट शैलेंद्र पांडेय की तलाश में पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही थीं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र को पकड़ा है।
विज्ञापन

मृतकों के खातों से पार कर देते थे पैसा
पुलिस की जांच में सामने आया कि बाबू नरेश को डाकघर में विड्राल और अप्रूवल की अथाॅरिटी मिली हुई थी। उसने मृतकों के खातों से थोड़ा–थोड़ा करके पैसा निकालने की योजना तैयार की थी। कई मृतकों के खातों से रकम भी पार की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आकांक्षा चौरसिया के पिता के खाते में तकरीबन सात लाख रुपये जमा थे। माता–पिता की मौत के बाद डाकघर बाबुओं ने उनके खाते से चार लाख से अधिक रकम पार कर दी थी। इसके साथ ही आरोपी ज्यादा समय से एक्टिव न हुए खातों को भी अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों ने कितने खातों से रकम निकाली, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें