दमकल ने पाया आग पर काबू
दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की भड़कती लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस चौकी के ठीक सामने इस तरह वाहनों में आग लगने की घटना से सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिठूर पुलिस प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।