फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फेसबुक से दोस्त बने युवक ने छात्रा को जमकर पीटा

Wed, 27 Feb 2019 03:20 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में किसी बात पर विवाद होने पर फेसबुक से दोस्त बने युवक ने कल्याणपुर में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोपी दोस्त को बाइक समेत कल्याणपुर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन


बिठूर के मकसूदाबाद निवासी लोडर चालक की बेटी स्वरूप नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती लखनऊ के रहने वाले मुकेश पांडेय से हो गई थी। मंगलवार सुबह मुकेश दोस्त रजनीश के साथ शहर आया था। छात्रा के पिता के मुताबिक, बेटी परीक्षा देने कॉलेज गई थी। दोपहर में वह घर लौट लौट रही थी, रास्ते में मुकेश ने उसे रोक कर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया।

किसी बात पर बेटी का मुकेश के विवाद हो गया। आरोप है कि मुकेश और रजनीश ने बेटी को कल्याणपुर में सूनसान जगह पर ले जाकर पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के पिता ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान मुकेश ने बताया कि छात्रा को हादसे में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें