फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोबाइल देखने से मना किया तो आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाई, मां की डांट के बाद उठाया कदम

Thu, 12 Aug 2021 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

देर रात तक मोबाइल पर लगे रहने और घर के काम में हाथ न बंटाने पर मां शांति देवी ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध शीतल ने अपना मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। उसकी इस हरकत से सभी परिजन खफा हो गए।
विज्ञापन
बर्रा थाना इलाके का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में घंटों मोबाइल में ही लगे रहने से एक मां ने आठवीं की छात्रा को डांट क्या दिया किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले बच्ची ने गुस्से में आकर मोबाइल भी तोड़ दिया था। दामोदर नगर में बेटी के उठाए कदम से मां-बाप के सपने चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन


दामोदर नगर निवासी मजदूर राम कुमार की बेटी शीतल (14) अक्सर मोबाइल में लगी रहती थी। बुधवार रात मोबाइल पर लगे रहने और घर के काम में हाथ न बंटाने पर मां शांति देवी ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध शीतल ने अपना मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। उसकी इस हरकत से सभी परिजन खफा हो गए।

रात को सभी अपने कमरे में सो गए। इस बीच शीतल ने पंखे के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह मां ने इकलौती बेटी का शव फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ीं। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि एक ही बेटी होने के कारण सभी शीतल को बहुत प्यार करते थे। उनका बड़ा बेटा सनी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें