एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच सब इंस्पेक्टर को दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों ने चेक समेत अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। जिनका सत्यापन किया जा रहा है।
कानपुर में ग्वालटोली के डॉक्टर ने 50 से अधिक लोगों से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। अब डॉक्टर घर छोड़ फरार हो गया है। रविवार को पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
ग्वालटोली निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि जनवरी में वह डॉक्टर से मिले थे। तब उनसे डॉक्टर ने कहा था कि वह उनकी सऊदी अरब में एक मोबाइल कंपनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवा सकता है। इस पर वह राजी हो गए थे।
उनसे डॉक्टर ने टोकन मनी के नाम पर 85 हजार रुपये वसूले थे। इसी तरह मकबरा निवासी हारिश व उसके दो तीन दोस्तों से कुल तीन लाख 60 हजार, जाजमऊ के सैम व उसके दोस्त से एक लाख 55 हजार रुपये लिए थे। इन सभी ने बताया कि डॉक्टर ने इसी तरह से पचास से अधिक लोगों से रुपये वसूले।
विज्ञापन
जब नौकरी नहीं लगी तो पिछले तीन चार महीने से वह पैसे वापस मांग रहे थे। वह टरका रहा था। अब वह फरार हो गया है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच सब इंस्पेक्टर को दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों ने चेक समेत अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। जिनका सत्यापन किया जा रहा है।