फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से झगड़ कर मैकेनिक ने लगाई फांसी: फंदे पर लटके प्रेमी को बचाने पहुंची प्रेमिका पर देर हो गई

Sun, 12 Sep 2021 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गर्लफ्रेंड ने चाकू की मदद से फंदा काट कर उसे नीचे उतारा और घबरा कर भाग गई। पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा जरौली फेज-वन में रविवार दोपहर एसी मैकेनिक ने फोन पर गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर फांसी लगा ली। युवक के धमकी देने पर इलाके में रहने वाली गर्लफ्रेंड भागकर उसके घर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फांसी से मौत की पुष्टि हुई। मूलरूप से बांदा अतर्रा निवासी अजय शर्मा (25) इलाके में किराये पर रहता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था।

दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे पर आ गया। इसके बाद फोन पर गर्लफ्रेंड से बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर अजय ने फांसी लगाने की धमकी देकर फोन काट दिया। यह सुन कर गर्लफ्रेंड भागते हुए उसके कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


पड़ोसी किरायेदारों की मदद से गेट खुलवाया तो अजय साड़ी से बने फंदे के सहारे लटका मिला। गर्लफ्रेंड ने चाकू की मदद से फंदा काट कर उसे नीचे उतारा और घबरा कर भाग गई। पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें