फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शौच करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हादसे की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 29 Oct 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात शौच के लिए निकले 60 वर्षीय किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चले गए। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे तालाब से उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगज कोतवाली क्षेत्र में शौच के लिए गए एक वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सुबह करीब सात बजे तालाब में उनका शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम खाड़े देवर निवासी नरेश कुमार (60) बुधवार को देर-रात शौच के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सुबह करीब सात बजे तालाब में नरेश कुमार का शव दिखाई दिया। गांव के ही सुरेश चंद्र कठेरिया ने तालाब से शव को बाहर निकाला।

Trending Videos
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान प्रशासन भी अलर्ट रहा। बताया गया कि किसान के परिवार में छह बेटे और पांच बेटियां हैं। वृद्ध की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी इस दर्दनाक घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें