फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति मर्डर केस अब जिला जज की कोर्ट में

Wed, 14 Jan 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएम सत्यदेव गुप्ता की कोर्ट ने ज्योति मर्डर केस की फाइल ट्रायल के लिए सेशन कोर्ट में कमिट कर दी है। अब इस मामले की सुनवाई  13 फरवरी को जिला जज के कोर्ट में होगी।
विज्ञापन


उधर, अभियुक्तों के समय से पेश नहीं करने पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक और आरआई को कारण बताओ नोटिस देकर तलब किया है। दोनों अधिकारियों ने कोर्ट में पेश होकर माफी मांगते हुए आगे से ऐसा नहीं होने की बात कही है।

पीयूष श्यामदासानी, मनीषा मखीजा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। चचेरे भाई मुकेश और कमलेश भी कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने 11:15 बजे मामले की सुनवाई शुरू की तो अभियुक्त कोर्ट में नहीं थे।
विज्ञापन


इस पर जेल अधीक्षक और आरआई को कारण बताओ नोटिस जारी कर शाम को चार बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया। बाद में दोनों अधिकारियों ने कोर्ट में पेश होकर माफी मांगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें