फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ग्यारहवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, बचाने पहुंचे पिता व पड़ोसी किशोरी को भी कुल्हाड़ी मार किया घायल

Sat, 19 Sep 2020 04:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ में मामूली विवाद में रंजिश मान बैठे पड़ोसी ने ग्यारहवीं के छात्र पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। चीख सुनकर बचाने पहुंचे छात्र के पिता के पैर में भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पड़ोसी किशोरी को भी पीटा।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी विशाल कुमार अनुरागी ने बताया शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनका चचेरा भाई विकास कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार अनुरागी अपने घर पर था। तभी वहां पहुंचे पड़ोसी सुरेश प्रजापति पुत्र मूलचंद्र ने विकास को ललकारा।
विज्ञापन

जैसे ही विकास दरवाजे पर पहुंचा, तभी सुरेश ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। गर्दन में कुल्हाड़ी लगने पर विकास जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे विकास के पिता अशोक पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला किया। कुल्हाड़ी लगने से वह भी घायल हो गए।

इस घटना को देख रही मोहल्ले की किशोरी पूनम (16) पुत्री बबलू प्रजापति ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी कुल्हाड़ी के डंडे पीटा। पिटाई से पूनम बेहोश हो गई। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला।

ग्रामीणों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. आलोक ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास महोबा के एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। विशाल ने बताया चचेरा भाई गांव में ही परचून की दुकान किए था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व मकान में बिजली लाइन डालने को लेकर उसका पड़ोसी सुरेश से विवाद हो गया था। जिस पर दोनों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंच मामला शांत करा दिया था। सुरेश उसी विवाद को लेकर उससे रंजिश मान रहा था और यह घटना कर डाली।

सीओ परमानंद द्विवेदी ने बताया पड़ोसी से मामूली बात पर विवाद बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा विकास अपने मकान के बाहर बच्चे को खाना खिला रहा था तभी आरोपी सुरेश ने उस पर हमला कर हत्या की है। मामला दर्ज किया गया है।
 
इकलौते बेटे की हत्या से सदमे में परिवार 
अशोक कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रामदेवी व इकलौता पुत्र विकास ही था। विकास के अलावा उसकी दूसरी कोई संतान नहीं है। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें