चित्रकूट में एक चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के कोल गधइया गांव में लगभग 12 वर्षीय 2 किशोरों ने मिलकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गांव से पकड़ लिया गया है और बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी कक्षा छह और दूसरा कक्षा सात का छात्र है।
बच्ची के पिता ने बताया यह मामला 29 सितंबर का है। उनकी बेटी शाम को घर के पास चौक में खेलने गई थी। जब वह घर वापस लौटकर आने लगी तो पड़ोस के रहने वाले दो लड़को ने उसे रोका और उसका मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए। यहां दोनों ने मिलकर बच्ची का दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्ची अपने घर आ गई। 2 दिन तक बात दबी रही लेकिन जब उसे पेट दर्द होने लगा तो उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद बच्ची के पिता दोनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक किशोर ने बताया कि वह और उसका साथी मिलकर बच्ची को जबरन उसके मामा के कमरे में लेकर गए थे और वहां उन्होंने उसके साथ गंदा काम किया।