फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 2 सालों में 6 हजार की नौकरी करने वाली ये लड़की बन गई करोड़पति

Tue, 07 Feb 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आयुषी अग्रवाल
विज्ञापन
एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गाजियाबाद के अनुभव मित्तल और इसी कंपनी की डायरेक्टर कानपुर की आयुषी अग्रवाल का कनेक्शन अबूझ है। स्कूल में छह हजार रुपये की नौकरी करने वाली साधारण सी लड़की करोड़ों की ऑनलाइन कंपनी चलाने वाले माहिर बिजनेसमैन अनुभव मित्तल के संपर्क में कैसे आई, यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन


शादी को 14 महीने हो गए
आयुषी के परिवार को जानने वाले लोग इस रिश्ते को पचा नहीं पा रहे थे। वर्ष 2012 में शिवकटरा रोड पर बाबूलाल के हाता में रहने आए अग्रवाल परिवार की इतनी हैसियत नहीं थी कि वे ऐसी शादी कर सके। बावजूद इसके सात दिसंबर 2015 को आयुषी की शादी भव्य तरीके से हुई। यह शादी कानपुर में न होकर आगरा में हुई थी। आयुषी के कई पड़ोसी इस शादी में शामिल होने आगरा गए थे। आयुषी और अनुभव की शादी को पूरे 14 महीने हो गए हैं, लेकिन अनुभव एक बार भी अपनी ससुराल कानपुर नहीं आया। स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने कई बार मीना से बेटी आयुषी के पति के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने टाल दिया। आयुषी जब भी अपने मायके आईं, अकेले ही आईं। अगस्त में शुरू हुई थी कंपनी अनुभव मित्तल की सोशल ट्रेड डॉट बिज नाम का ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल अगस्त 2015 में लांच हुआ था। चार महीने बाद दिसंबर में ही आयुषी से शादी हो गई। इसके बाद अनुभव मित्तल ने पोर्टल का नाम बदलकर एब्लेज इंफो कर दिया। शादी के चार महीने बाद मार्च 2016 में आयुषी को कंपनी का डायरेक्टर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें