फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, पति गिरफ्तार, अवैध संबंधों के शक में छह साल की बेटी के सामने किया हमला

Wed, 24 Feb 2021 11:44 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी में चित्रकूट जिले के राजापुर में अवैध संबंधों के शक पर छह साल की बेटी के सामने पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और पुलिस को फोन से जानकारी देकर  कुल्हाड़ी के साथ भाग निकला। रात में पांच घंटे तक तलाश करने के बाद हत्यारोपी पति को दूसरे गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


 तीरमऊ गांव में मंगलवार की देर रात ज्ञानबाबू दुबे (50) ने घर में सो रही पत्नी ममता दुबे (39) को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। मां के पास ही सो रही छह साल की बेटी डरकर रोती रही। बुधवार की सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा।

बेटी ने पूरी घटना परिजनों को बताई। एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय मय पुलिस घटना स्थल पहुंचे। मृतका के ससुर शिवशंकर दुबे ने अपने बेटे हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी के साथ हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें