फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधाें के चलते पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, फिर एेसे हुअा पर्दाफाश

Tue, 13 Feb 2018 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के स‌िकंदरा में एक युवक ने अवैध संबंधाें के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर शव काे घर के अंदर ही दफन कर द‌िया। सोमवार को मृतका की विवाहिता पुत्री की सूझबूझ से पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुत्री की तहरीर पर सौतेले पिता, उसके पुत्र, पुत्र वधू व एक रिश्तेदार महिला के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
सिकंदरा के कस्बे के मालवीयनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करके शव घर के बाहरी कमरे में दफन कर दिया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर-रसूलाबाद निवासी विजय सिंह की पत्नी सुधा पाल ने बताया कि उसकी मां सरोज (50) ने पिता कृपाशंकर से तलाक होने पर मालवीयनगर निवासी पतरौल से शादी कर ली थी।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
पतरौल की पहली पत्नी का पुत्र मानसिंह को जन्म देने के बाद निधन हो गया था। बताया कि बीते 7 फरवरी की रात उसने पड़ोसी के फोन पर मां से बात की थी। अगले दिन मां से बात न होने पर पतरौल को फोन मिलाया, तो  संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चिंता और शंका होने पर वह अपने पति के साथ रविवार की रात में ही मां के घर पहुंच गई।
 
 

4 of 6
डेमो पिक
वहां मौजूद पतरौल, उसका पुत्र मानसिंह, मानसिंह की पत्नी सीमा और सीमा की मां बीसलपुर निवासी रानी ने मां के कहीं चले जाने की बात कही। इसके बाद वह घर के बाहर बने कमरे में गई तो वहां मिट्टी खुदी देखकर शक हुआ। मिट्टी हटाने पर मां की साड़ी नजर आई। जिस पर उसने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी।  
 
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
सुधा का कहना था कि पतरौल के अपनी समधन रानी से संबंध थे। जिसका उसकी मां विरोध करती थी। आरोप लगाया कि वहां मौजूद मिले चारों लोगों ने उसकी हत्या कर दी। डीएसपी एके जायसवाल, तहसीलदार सर्वेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने चिह्नित स्थान खोदकर शव को बाहर निकाला।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
मृतका के गले में लाल कपड़े का फंदा कसा था, जीभ बाहर निकली थी, ओर चेहरा कुचला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। थाना इंचार्ज एसपीसिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मानसिंह को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें