कानपुर देहात के पुखरायां में शनिवार रात अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां राजेन्द्र नगर मोहल्ला में पति ने भारी चीज से पत्नी रश्मि (28), पुत्र मयंक (10) व हनी (3) पर प्रहार कर दिया। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पति ने हरदुआ पुल के निकट एक वाहन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।