फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चाकू से पेट फाड़कर पत्नी को मार डाला, दीवार फांदकर घुसे पड़ोसियों ने आरोपी पति को बांधा

Wed, 16 Dec 2020 02:43 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़कर हत्या कर दी। चीख सुनकर दीवार फांदकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पति के हाथ पैर बांध दिए। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। फकीराबाद निवासी पिंटू पुत्र रमेश गांव में ही खेती और मजदूरी करता है। छह वर्ष पहले उसका विवाह मझिला थाना क्षेत्र के कटैयापुरवा निवासी निशु (25) के साथ हुआ था।

बुधवार दोपहर निशु बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पिंटू घर में घुसा और दरवाजा बंद कर दिया। पिंटू ने निशु की गर्दन पर चाकू से वार किया तो वह गिर गई। पिंटू ने चाकू से कई वार कर पत्नी का पेट फाड़ डाला। इसी दौरान चीख सुनकर घर के बाहर बैठी पिंटू की मां राजकुमारी ने शोर मचाया तो पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन


इस बीच पिंटू ने खुद पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया तो पड़ोसियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। तब तक निशु की मौत हो गई। सूचना पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हो गया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन पिंटू के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें