हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव में आंख की खराबी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी धीरू सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे।
मृतक के बड़े भाई रामकिशन ने बताया कि आठ दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 3:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। सुबह सात बजे गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ में मफलर से उनका शव लटका मिला। रामकिशन के मुताबिक उनके भाई धीरू आंख की रोशनी काफी कम होने से परेशान रहते थे।